Published on: January 20, 2026
एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार सफर जितना सुकून देता है, टोल प्लाजा उतनी ही झुंझलाहट बढ़ा देते हैं। लंबी कतारें और महंगे टोल चार्ज अक्सर यात्रियों का मूड खराब कर देते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि देश में ऐसे लाखों वाहन हैं जिन्हें टोल में आंशिक छूट या पूरी तरह टोल फ्री सुविधा मिलती है। NHAI के नियमों में कई कैटेगरी तय हैं, जिनके तहत आम लोग भी डिस्काउंटेड पास या टोल से पूरी राहत पा सकते हैं। जानकारी के अभाव में लोग रोज बेवजह भुगतान कर रहे हैं।