Published on: April 19, 2025
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित JEE Main 2025 के दूसरे चरण का रिजल्ट शुक्रवार देर रात आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया। इस चरण में 24 छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त किया है। सबसे खास बात यह रही कि इन टॉपर्स में सर्वाधिक संख्या राजस्थान के छात्रों की रही, जिन्होंने देशभर में अपनी मेहनत और तैयारी से एक बार फिर श्रेष्ठता साबित की है। परिणाम जारी होते ही छात्र और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।